Cold Water Bath In Winter: सर्दियां आते ही एक सवाल हर किसी के मन में घूमने लगता है—आख़िर नहाना ठंडे पानी से चाहिए या गरम पानी से? कई लोग कंफ्यूज़ रहते हैं कि ठंड के मौसम में ठंडे पानी से नहाना नुकसान तो नहीं करेगा। इसी उलझन को दूर करते हुए डॉक्टर रवि गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में क्या असर पड़ता है।
ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में क्या होता है?
ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रवि के. गुप्ता बताते हैं कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना जितना डरावना लगता है, दरअसल उसके फायदे उतने ही जबरदस्त हैं।
ठंडा पानी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे सभी ऑर्गन्स बेहतर तरीके से काम करते हैं। इससे शरीर तुरंत एक्टिव महसूस करता है।
मूड बेहतर और स्ट्रेस कम होता है
डॉक्टर के अनुसार, ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में एंडोर्फ़िन (हैप्पी हॉर्मोन) रिलीज़ होते हैं।
इससे मूड अच्छा होता है, स्ट्रेस कम होता है और दिमाग फ्रेश महसूस करता है।
यानी सर्दियों की सुस्ती को दूर करने का यह एक नेचुरल तरीका है।
इम्यूनिटी होती है मज़बूत
ठंडे पानी से नहाना शरीर की इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है।
शरीर को ठंडे तापमान से एडजस्ट करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे इम्यून सेल्स की एक्टिविटी बढ़ जाती है।
नतीजा—बीमार होने की संभावना कम।
स्किन और हेयर को मिलता है नेचुरल ग्लो
डॉ. रवि बताते हैं कि ठंडा पानी स्किन पोर्स को टाइट करता है और ब्लड फ्लो बढ़ाता है, जिससे त्वचा चमकदार दिखती है।
इसके अलावा ठंडा पानी हेयर क्यूटिकल्स को बंद करता है, जिससे बाल शाइनी और स्मूद दिखते हैं।
साथ ही ठंडा पानी बॉडी फैट मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।
Read Also:क्या e-Passport आने के बाद पुराना पासपोर्ट बेकार हो जाएगा? विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट
ठंडे पानी से नहाने के नुकसान किन लोगों को हो सकते हैं?
जहाँ फायदे हैं, वहीं कुछ लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है—
- ठंडा पानी हार्ट पर प्रेशर डालता है, इसलिए दिल के मरीज़ों के लिए यह ठीक नहीं।
- जिन लोगों को सांस की समस्या, अस्थमा या ब्रोंकाइटिस है, उन्हें ठंडे पानी से नहाना मुश्किल कर सकता है।
- अगर किसी को हल्का बुखार, जुकाम या कमजोरी हो, तो ठंडा पानी हालत और खराब कर सकता है।
डॉक्टर की सलाह—अगर स्वास्थ्य एकदम ठीक है, तो ठंडा पानी सर्दियों में बहुत फायदेमंद है, लेकिन अगर कोई भी हेल्थ इश्यू है, तो गरम या गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करें।





